FAQ/संपर्क करें
Pokémon Smile के बारे में
-
Pokémon Smile फ्री है?
डाउनलोड और उपयोग के लिए ऐप फ्री है।
-
इस ऐप के साथ कौन से डिवाइस सुसंगत हैं?
इस ऐप के साथ निम्नलिखित डिवाइस सुसंगत हैं:
iOS
iOS 11.0 या उससे नए संस्करण वाला डिवाइस
Android
Android OS 6.0 या उससे नए संस्करण वाला डिवाइस
ध्यान दें:
- आपके OS/डिवाइस के कारण आपका ऐप ऑप्टिमाइज नहीं हो सकता।
- खास डिवाइसों पर ऐप ज्यादा सहजता से काम नहीं कर सकता।
- यह केवल हर OS के आधिकारिक संस्करण के लिए लागू होता है। साथ ही, डिवाइस के खास मॉडल सुसंगत नहीं हैं, और उनमें यह ऐप डाउनलोड नहीं हो सकता। -
Pokémon Smile खेलने हेतु क्या मुझे इंटरनेट से कनेक्ट होना होगा?
हर बार ऐप खोलते वक्त इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होता है ताकि गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तें सामने आएं, और पुष्टि होकर ऐप अपडेट हो तथा गेम डेटा ट्रांसफर हो। गेमप्ले के लिए इंटरनेट से कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।
-
क्या मुझे Pokémon Smile में रजिस्ट्री हेतु सोशल मीडिया खाता चाहिए?
इस ऐप के उपयोग हेतु कोई सोशल मीडिया खाता जरूरी नहीं।
-
क्या प्रयुक्त डिवाइस या OS के अनुसार गेम अलग होता है?
नहीं, आपके डिवाइस या OS के हिसाब से गेम अलग नहीं होता। हालांकि, आपके डिवाइस के हिसाब से कुछ ऑपरेशन व डिस्प्ले अलग हो सकते हैं।
गेमप्ले
-
मैं Pokémon Smile में पोकेमॉन कैसे पकड़ूं?
डिवाइस को ऐसी स्थिति में रखें कि स्क्रीन आपके सामने हो। फिर, प्रमुख मेन्यू में जाकर "ब्रश जारी रखें!" पर टैप करें और अपने दांत ब्रश करें। अच्छे से दांत ब्रश करके, आप कैविटीकारी बैक्टीरिया को हराकर पोकेमॉन पकड़ सकते हो।
-
जो पोकेमॉन मैंने पकड़ा वो मुझे कहां दिखेगा?
आप प्रमुख मेन्यू में मौजूद पोकेडेक्स बटन पर टैप करके अपने पकड़े गए पोकेमॉन को देख सकते हो।
-
स्वयं हासिल की हुई पोकेमॉन कैप को मैं कहां ढूंढ व बदल सकता हूं?
आप प्रमुख मेन्यू में पोकेमॉन कैप बटन टैप करके पोकेमॉन कैप ढूंढ और बदल सकते हो।
-
मैं नई पोकेमॉन कैप कैसे लूं?
आप रोज अपने दांत ब्रश करके और पोकेमॉन पकड़ कर नई पोकेमॉन कैप हासिल कर सकते हो।
-
क्या पोकेमॉन कैप पहनने से गेमप्ले पर असर पड़ेगा?
नहीं, पोकेमॉन कैप केवल सजावटी चीज है और इसका आपके गेमप्ले पर असर नहीं होता।
-
मैं नए स्टीकर कैसे लूं?
आप रोज दांत ब्रश करके व पोकेमॉन पकड़कर नए स्टीकर हासिल कर सकते हो।
-
क्या खुद चुने गए पोकेमॉन के टाइप का असर गेमप्ले पर पड़ेगा?
नहीं, खुद चुने गए पोकेमॉन के टाइप का असर गेमप्ले पर नहीं पड़ेगा।
-
क्या मैं इलेक्ट्रिक टूथब्रश से खेल सकता हूँ?
नहीं, इलेक्ट्रिक टूथब्रश इस गेम से सुसंगत नहीं है। कृपया साधारण ब्रश का उपयोग करें।
-
Ver.2.0.0 मे डाले गए पोकेमॉन नहीं दिख रहे।
अपने पोकेडेक्स को कम्प्लीट करने के लिए रोज़ अच्छे से ब्रश करें और पोकेमॉन पकड़े। कम्प्लीट करने के बाद आप नए पोकेमॉन से मिल पाओगे।
डेटा और सेटिंग्स
-
क्या इस गेम को सीमित कर सकते हैं, ताकि मेरे बच्चे इस गेम को खुद न खेल सकें?
"ब्रश जारी रखें!" बटन पर टैप करके जब आप गेम शुरू कर लेते हैं, तो आप अगले चार घंटे तक गेम को पुन: खेल नहीं सकते, ताकि आप ज्यादा ब्रश करने से बचे रहें। ऐप में किसी और फीचर के लिए सीमा सेटिंग्स नहीं है।
-
क्या इस गेम के लिए इंटरनेट कनेक्शन सीमाएं सेट की जा सकती हैं?
गेम में कोई इंटरनेट कनेक्शन सीमा सेटिंग नहीं है। नियम एवं शर्तों की नीतियों को पाने के अलावा, ऐप खोलते वक्त हर बार ऐप की पुष्टि और अपडेट करते हुए, और गेम डेटा ट्रांसफर करते समय के अलावा, आपको ये गेम खेलने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
-
क्या नोटिफिकेशन के लिए कोई सेटिंग्स है (उदाहरण, उन्हें ऑन या ऑफ करने के लिए)?
आप Pokémon Smile में एक दिन में अधिकतम तीन नोटिफ़िकेशनों को सेट कर सकते हो।
नोटिफिकेशन कैसे सेट करूं:
1. Pokémon Smile खोलें।
2. प्रमुख मेन्यू में "विकल्प" बटन को दबाकर उसे होल्ड करें।
3. "ब्रशिंग सेटिंग्स" बटन टैप करें।
4. "नोटिफिकेशन" में ऑन/ऑफ सेट करें।
*ध्यान दें: आपको अपने डिवाइस की नोटिफिकेशन सेटिंग्स बदलनी पड़ सकती हैं। -
क्या मैं सहेजा हुआ डेटा दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता हूं?
हां। अगर आप ऐप का v1.0.5 या उससे नया संस्करण उपयोग कर रहे हैं, तो आपको ट्रांसफर ID व पासवर्ड जनरेट करने होंगे व उन्हें अपने नए डिवाइस के Pokémon Smile ऐप में दर्ज करना होगा।
आपको ये चाहिए:
- आपका पिmamछला डिवाइस
- आपका नया डिवाइस
- स्थिर इंटरनेट कनेक्शन
चरण:
1. Pokémon Smile खोलें।
2. स्क्रीन में सबसे नीचे बाईं ओर ""डेटा ट्रांसफर करें” बटन पर टैप करें।
3. ""ट्रांसफर ID और पासवर्ड बनाएं"" पर टैप करें।
4. ""मैं सहमत हूं"" दबाने से पहले नियम व शर्तें पढ़ें।
5. अपनी ट्रांसफर ID और पासवर्ड पाएं। आप अपने ट्रांसफर ID और पासवर्ड का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या उसे लिख सकते हैं।
6. अपने नए डिवाइस पर Pokémon Smile इंस्टॉल कर अपनी ट्रांसफर ID और पासवर्ड दर्ज करें।
ध्यान दें:
- जनरेट होने के बाद ट्रांसफर ID और पासवर्ड 30 दिनों के लिए वैध होंगे। कृपया इसी बीच उनका उपयोग करें।
- ट्रांसफर पूरा होने पर, आप अपने पिछले डिवाइस के ट्रांसफर हुए सहेजे डेटा का उपयोग करके खेल नहीं सकोगे।
- पक्का करें कि ट्रांसफर पूरा करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रहे। -
क्या मेरे Pokémon Smile अनइंस्टॉल करने पर सहेजा गया डेटा हटेगा?
हां, ऐप अनइंस्टॉल करने पर आपका सहेजा गया डेटा हट जाएगा। हालांकि, अगर आप ऐप को अस्थायी तौर पर अनइंस्टॉल करते समय डेटा सहेजना चाहें, तो ट्रांसफर ID और पासवर्ड जनरेट करके आप अपने डेटा का बैकअप ले सकते हैं। अपनी ट्रांसफर ID और पासवर्ड का स्क्रीनशॉट लेकर या उन्हें लिखकर, आप Pokémon Smile दोबारा इंस्टॉल करते समय अपना डेटा फिर से पाने के लिए उस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। कृपया नोट करो कि ट्रांसफर ID और पासवर्ड जनरेट होने पर 30 दिन तक वैध होंगे, अत: कृपया उनका उपयोग समय रहते करें।
ट्रांसफर ID और पासवर्ड जनरेट करने की विधि के अन्य निर्देशों के लिए कृपया ""सहेजा गया डेटा अन्य डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं?"" देखें। -
एक डिवाइस में एकाधिक यूजर प्रोफाइल बना सकते हैं?
हां। एक डिवाइस में अधिकतम तीन प्रोफाइल सहेजी जा सकती हैं।
अपने डिवाइस पर अलग प्रोफाइल बनाने का तरीका:
1. Pokémon Smile खोलें।
2. प्रमुख मेन्यू में "विकल्प" बटन दबाए रखें।
3. "यूजर बदलें" बटन पर टैप करें।
4. नई प्रोफाइल बनाने के लिए "नया यूजर" बटन पर टैप करें।
ध्यान दें: एक से ज्यादा यूजर एक पोकेमॉन को एक ही डिवाइस पर अपना अवतार नहीं बना सकते। उदाहरण, प्लेयर 1 और प्लेयर 2 अगर एक ही डिवाइस पर खेल रहे हों, तो वो पिकाचू को अपना अवतार नहीं चुन सकते। -
Pokémon Smile में सिंगल प्रोफाइल हटा सकते हैं?
हां, आप जिस प्रोफाइल को हटाना चाहें, उसे चुन सकते हैं।
अपने डिवाइस पर प्रोफाइल हटाने का तरीका:
1. Pokémon Smile खोलें।
2. प्रमुख मेन्यू के "विकल्प" बटन दबाए रखें।
3. "यूजर बदलें" बटन पर टैप करें।
4. इच्छित प्रोफाइल को हटाने के लिए कूड़ेदान के आइकन पर टैप करें।
हटाने के बाद आप प्रोफाइल रीस्टोर नहीं कर पाएंगे, अत: कुछ करने से पूर्व सावधानी से पक्का करें। -
Pokémon Smile अनइंस्टॉल करने के बाद मैं ट्रांसफर ID और पासवर्ड भूल गया हूं। क्या जानकारी फिर से पाने का कोई तरीका है?
ऐप अनइंस्टॉल होने के बाद आपकी ट्रांसफर ID और पासवर्ड फिर से पाने का कोई तरीका नहीं है। ऐप अनइंस्टॉल होने से पूर्व अपनी ट्रांसफर ID और पासवर्ड का स्क्रीनशॉट लेना या उसे लिखना न भूलें।
-
बिना ट्रांसफर कोड जनरेट किए मैंने ऐप अनइंस्टॉल किया था और डिवाइस बदला था। पिछले डिवाइस से मेरा डेटा रीस्टोर करने का कोई तरीका है?
नहीं। अनइंस्टॉल करने से पूर्व बैकअप नहीं लिया हो, तो हटाया गया डेटा फिर से नहीं मिल सकता।
-
मुझे पॉप-अप मैसेज मिला "आपने प्रतिदिन ट्रांसफर की अधिकतम संख्या पार कर ली है। ट्रांसफर नहीं हो सकता है।" मैं अपने डेटा को ट्रांसफर नहीं कर सकता।
आप हर दिन एक बार डेटा ट्रांसफर करने के फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं। अगले दिन कृपया फिर से कोशिश करो।
-
गलती से डिलीट हुए सेव डेटा को रिकवर करने का तरीका है?
सेव डेटा रिकवर करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
1. "Pokémon Smile" ऐप को खोलें।
2. "मेन मेन्यू" के "ऑप्शन" बटन को लंबा दबाएं।
3. पेज के राइट साइड के नीचे वाले एरिया के "रिकवर" बटन को दबाएं।
4. "हाँ"->"रिकवर" दबाएं।
*इसको करने से पहले समझ ले की एक बार जो डेटा रिस्टोर हो गया उसे वापस नहीं करा जा सकता।
ध्यान रखें की "रिकवर" बटन सेव डेटा के डिलीट होने के बाद सिर्फ 10 बार दिखेगा जब आपका ऐप चल रहा हो।
समस्या हल करना
-
मैं Pokémon Smile डाउनलोड नहीं कर सकता।
कृपया जांचें कि आपके डिवाइस में इनमें से एक OS चल रहा है:
iOS
iOS 11.0 या उससे नए संस्करण वाला डिवाइस
Android
Android OS 6.0 या उससे नए संस्करण वाला डिवाइस
कृपया नोट करें कि संभव है Pokémon Smile ऊपर सूचीबद्ध सिस्टम के अलावा अन्य किसी सिस्टम पर डाउनलोड न हो।
हम Wi-Fi कनेक्शन के जरिए ऐप डाउनलोड करने का सुझाव देते हैं। -
Pokémon Smile ऐप शुरू नहीं हो रहा।
ऑपरेटिंग सिस्टम में समस्या से ऐसा हो सकता है। कृपया निम्नलिखित जांचें:
- आपका OS कौन सा है?
संभव है कि आपके OS/डिवाइस के कारण Pokémon Smile ऑप्टिमाइज न हो या ठीक से काम न करे। ऐसे मामले हैं जिनमें मानक OS वाले डिवाइस पर भी ऐप ठीक से काम नहीं करता। हम गारंटी नहीं दे सकते कि यह ऐप सभी संभावित डिवाइस पर चलेगा।
- क्या आपने ऐसा काम किया है जिसका सुझाव डिवाइस के निर्माता ने नहीं दिया है?
संभव है कि खराब या निर्माता के निर्देशों के विपरीत संशोधित हुए डिवाइस पर Pokémon Smile ऑप्टिमाइज न हो या ठीक से काम न करे।
- क्या आपके डिवाइस में पर्याप्त स्टोरेज है?
ऐप डाउनलोड करने के साथ, प्रोफाइल बनाने के लिए जगह भी चाहिए। पर्याप्त जगह न होने पर, अपना स्टोरेज खाली करें और ऐप रीस्टार्ट करने की कोशिश करें।
- क्या RAM का उपयोग ज्यादा हो रहा है?
एक साथ कई ऐप चलने से, RAM पर बहुत ज्यादा जोर पड़ सकता है। Pokémon Smile रीस्टार्ट करने से पूर्व सभी ऐप बंद करके देखें।
उपरोक्त जांचने के बाद भी ऐप न खुलने पर, कृपया अपना डिवाइस रीस्टार्ट करके देखें। -
Pokémon Smile ऐप खुद बंद हो जाता है।
ऐसा आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण हो सकता है। कृपया निम्नलिखित जांचें:
- क्या RAM का उपयोग ज्यादा हो रहा है?
एक साथ कई ऐप चलने से, RAM पर बहुत ज्यादा जोर पड़ सकता है। Pokémon Smile रीस्टार्ट करने से पूर्व सभी ऐप बंद करके देखें।
उपरोक्त जांचने के बाद भी ऐप न खुलने पर, कृपया ""Pokémon Smile ऐप शुरू नहीं हो रहा।"" देखें और समस्या बनी रहने पर सवाल सबमिट करें। -
स्क्रीन रुक गई है और मैं कुछ नहीं कर पा रहा।
कृपया अपने ऐप व डिवाइस, दोनों रीस्टार्ट करके देखें।
-
स्क्रीन पर मेरी ब्रशिंग नही दिख रही।
अगर आप पारदर्शी, बेरंग टूथब्रश का उपयोग कर रहे हैं या कम रोशनी में खेल रहे हैं, तो ऐप आपकी हरकतों को नहीं पहचान सकेगा। कृपया रंगीन टूथब्रश उपयोग करें या भरपूर रोशनी में खेलें।
Others
-
क्या कोई सीमित-समय का इवेंट होगा?
किसी सीमित-समय के इवेंट की योजना नहीं है।
-
Pokémon Smile से क्या कैविटी ठीक होगी?
नहीं। Pokémon Smile कैविटी से बचाने या ठीक करने हेतु नहीं है। यह कोई गारंटी भी नहीं देता कि छोटे बच्चों में इससे ब्रशिंग की बेहतर आदतें बन जाएंगी, या वे बड़े होकर दांत ब्रश करना पसंद करेंगे।
-
क्या बच्चे इस गेम को खुद खेल सकते हैं?
ऐप के उपयोग के समय दुर्घटना से बचने हेतु हर बार माता-पिता या अभिभावक मौजूद होने चाहिए।
-
क्या भविष्य में और पोकेमॉन जोड़े जाएंगे?
और पोकेमॉन जोड़ने की कोई योजना नहीं है।
-
क्या ऐप से वीडियो रिकॉर्ड या किसी भी तरह से इस्तेमाल किया जाता है?
वीडियो केवल यूजर का चेहरा और ब्रशिंग के काम को पता करने में उपयोग होता है। न वीडियो रिकॉर्ड होता है और न किसी सर्वर को भेजा जाता है।
-
ऐप से ली गई फोटो का उपयोग कैसे किया जाता है?
फोटो बस सजावटी उद्देश्यों के लिए उपयोग होती है। फोटो सजाने के बाद, जब तक आप न चाहें उसे आपके डिवाइस पर नहीं सहेजा जाएगा। सहेजी न गई सभी फोटो स्वत: हटा दी जाती हैं और किसी सर्वर में भेजी या संग्रह नहीं की जातीं।
अगर अपनी समस्या FAQ में न मिले, तो कृपया निम्न पूछताछ फॉर्म के जरिए हमसे संपर्क करें। कृपया ध्यान दें कि हमारी सपोर्ट सेवा केवल अंग्रेजी भाषा में है।
हमसे संपर्क करें